1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने रचाई शादी, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने फोटो हुई वायरल

राखी सावंत ने रचाई शादी, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने फोटो हुई वायरल

 Published : Aug 04, 2019 08:03 am IST,  Updated : Aug 04, 2019 08:09 am IST

सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

राखी सावंत- India TV Hindi
राखी सावंत

सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राखी सावंत ने मुंबई के फाइव स्टार हॉटल में एक एनआरआई से शादी रचा ली है लेकिन बाद में राखी ने सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्होंने शादी नहीं की है बल्कि ब्राइडल फोटोशूट के लिए यह लुक अपनाया था। लेकिन एक बार फिर से राखी ने मनोरंजन की दुनिया में तहलका मचा दिया है। राखी ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने फोटो शेयर किया है इस फोटो के बाद एक बार फिर राखी की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर गर्मी बढ़ा दी है। जब इस फोटो को लेकर राखी से सवाल पूछे गए तो जवाब काफी हैरान कर देने वाले थे। राखी ने कहा कि हैं मैंने सच में शादी कर ली है और उस वक्त उन्होंने इसलिए झूठ बोला क्योंकि वह डर गईं थीं। 

स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया कि वह काफी डर गई थी इसलिए उन्होंने झूठ बोल दिया। शादी के बारे में बात करते हुए राखी बताती हैं कि शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई इसमें परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे।

राखी की नई तस्वीरों में उनका चूड़ा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल राखी ने जो चूड़ा पहना हुआ है उस पर किसी शख्स का नाम लिखा हुआ है। हालांकि राखी ने चूड़े पर लिखे नाम को छिपाने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी नाम की स्पेलिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

राखी के चूड़े को अगर बहुत ध्यान से देखेंगे तो आपको R-I-T-E-S-H लिखा हुआ नजर आएगा। तो क्या राखी के पति का नाम RITESH है? राखी ने अपना चूड़ा फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीरों को कैप्शन दिया, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।'

राखी ने कुछ तस्वीरें अपने रूम से नाइट ड्रेस पहने हुए शेयर की हैं। राखी की ये तस्वीरें देखकर कयास लगाया जा रहा है कि ये उनके हनीमून की तस्वीरें हैं। फोटो में राखी के पैरों में भी मेहंदी और पायल पहने नजर आ रही हैं। राखी के फोटो देखकर लोगों को यही लग रहा है कि उन्होंने चोरी छिपे शादी कर ली है

बता दें कि हाल ही में राखी सावंत की व्हाइट ब्राइडल गाउन, लाल चूड़ा और हाथों में मेहंदी लगाए हुए कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। ऐसी खबरें थी कि उन्होंने किसी NRI से सीक्रेट वेडिंग कर ली है। इसके बाद से ही राखी की चोरी छिपे शादी करने की खबरे सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ऐसी खबरें थीं कि राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार की दोपहर शादी की। इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवार वालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे। 

हालांकि राखी सावंत ने इन खबरों पर ये कहते हुए लगाम लगा दी थी कि उन्होंने शादी नहीं की है बल्कि ये एक ब्राइडल फोटोशूट था, जिसके लिए उन्होंने दुल्हन वाला लुक लिया था।

राखी के मुताबिक उनके ब्राइडल फोटोशूट की वजह से शादी की गलतफहमी फैल गई है। राखी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था, "होटल में उनकी शादी नहीं हुई। बल्कि वो एक ब्राइडल फोटोशूट करवा रही थीं।" राखी ने यह भी कहा था कि वो किसी तरह के रिलेशनशिप में भी नहीं हैं। पता नहीं कैसे उनकी शादी की अफवाह फैल गई। राखी ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा की थीं।

शादी की खबरों को खारिज करने के बाद डांसर-एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में राखी गले में मंगलसूत्र पहने और मांग में सिंदूर सजाए नजर आई थीं। वीडियो में वह ALT बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात का प्रमोशन करती नजर आ रही थीं।

इससे पहले पिछले साल भी राखी की शादी की खबर वायरल हुई थी। तब उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के कंटेस्टेंट दीपक कलाल के साथ शादी का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें:

इस डायरेक्टर संग काम करना चाहते हैं राजकुमार राव, बताया फिल्मों से कब लेंगे ब्रेक!

इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने पवन सिंह के खिलाफ दर्ज कराया केस, ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री है धमाकेदार

पार्थ समथान ने नहीं दिया फोटो क्रेडिट तो एरिका ने सोशल मीडिया पर किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन