1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को अपनी शादी में किया इन्वाइट, देखिए पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को अपनी शादी में किया इन्वाइट, देखिए पोस्ट

 Published : Dec 06, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 06:42 pm IST

राखी सावंत ने पीएम मोदी को अपनी शादी में आने के लिए इन्वाइट किया है।

राखी- India TV Hindi
राखी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की लीडिंग लेडी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) को इन्वाइट किया। पीएम पहुंचे भी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रिसेप्शन की तस्वीर पोस्ट करके दोनों को बधाई भी दी। प्रियंका ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहते हुए कमेंट किया- ‘’सम्माननीय प्रधानमंत्री जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद जो आप हमारी शादी में पहुंचे। आपके विनम्र शब्दों और आशीर्वाद से मैं प्रभावित हुई।‘’ इसी के नीचे निक जोनस ने भी पीएम मोदी को थैंक्स कहा है। लेकिन इसी कमेंट के बीच एक्ट्रेस और ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी पीएम मोदी को अपनी शादी के लिए इन्वाइट कर डाला।

राखी सावंत लिखती हैं- ‘’वाव... नाइस मोदी जी, प्लीज 31 दिसंबर को शाम 7 बजे मेरी शादी में भी आइएगा।‘’ बता दें, राखी सावंत ने ऐलान किया है कि वो इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल से शादी करेंगी। दोनों ने शादी का कार्ड तक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। दोनों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है, जो ऐसी है कि सुनकर आपके कानों में दर्द हो सकता है।

राखी सावंत
राखी सावंत

हालांकि राखी सावंत शादी करेंगे दीपक कलाल से या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि राखी सावंत सिर्फ और सिर्फ ड्रामा करने के लिए ही मशहूर हैं।

बता दें, प्रियंका के रिसेप्शन में पीएम मोदी सफेद कुर्ते-पैजामे और नीले रंग की नेहरू जैकेट पहनकर आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पीएम ने प्रियंका को गुलाब का फूल दिया और 10 मिनट स्टेज पर रुके। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका अपने पति निक के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। 15 या 16 दिसंबर को दोनों मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रख सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा
Image Source : YOGEN SHAHप्रियंका चोपड़ा

Also Read:

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

सुर्खियां बटोरने में तैमूर अली खान से छोड़ा सैफ और करीना को पीछे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन