1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. वेडिंग गाउन के बाद एयरपोर्ट लुक के कारण प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, नाइट गाउन जैसा टॉप पहनना पड़ा भारी

वेडिंग गाउन के बाद एयरपोर्ट लुक के कारण प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, नाइट गाउन जैसा टॉप पहनना पड़ा भारी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Dec 06, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 06:08 pm IST

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा अपनी वेडिंग गाउन के कारण काफी ट्रोल हो रही है। अब एयरपोर्ट लुक के कारण ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: हर सेलीब्रिटी किसी न किसी कारण ट्रोल क सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा आउटफिट्स के कारण। इन ट्रोलर्स से करीना कपूर, अनुष्काका शर्मा, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा नहीं बच पाएं तो प्रियंका चोपड़ा कैसे बच सकती है। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा अपनी वेडिंग गाउन के कारण काफी ट्रोल हो रही है। अब एयरपोर्ट लुक के कारण ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

जी हां दिल्ली में रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक एक अमेरिकन कंपनी 'बुम्बले' द्वारा आयोजित पार्टी में गए थे। जिसके दूसरे दिन ही सुबह निक और प्रियंका मुंबई के लिए रवाना हो गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने cinq a sept कलेक्शन में से वेल्वेट का टॉप पहना हुआ था। जो कि बिल्कुल नाइट सूट की तरह लग रहा था। इसके साथ नीचे प्लाजों और माथे में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र के साथ हाथों में चूड़ियां पहने हुए नजर आईं। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं निक कोट पैंट में नजर आएं।

Priyanka Chopra
Image Source : INDIA TVPriyanka Chopra

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये लुक देखकर कुछ फैंस नाराज हो गए है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने कहा कि प्रियंका बॉक्सिंग रिंग से वापस आईं है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे नाइटी कहा। वहीं एक यूजर ने कहा कि इस न्यलीवेड वे क्या पहना है मुझे पसंद नहीं आया है। तो एक यूजर ने कहा कि प्रिंयका ने अपना डेसिंग सेंस पूरा तरीके से खो दिया है।

वहीं एक यूजर ने तारीफ करते हुए कि कि चलो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह प्रियंका नजर नहीं आईं, क्योंकि शादी के बाद हर सेलिब्रिटी सति-सावित्री बनी हुई नजर आती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शाही अंदाज से शादी की। जिससे बहुत ही करीनी लोगों के साथ-साथ अंबानी फैमिली भी पहुंची थी। वहीं 4 दिसंबर को दिल्ली रिसेप्शन रखा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे।

#Nickyanka: शादी के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दिखें इस अंदाज में

प्रियंका ने वेडिंग गाउन में जड़वाया मां-पापा के नाम के साथ ओम नम: शिवाय, तो निक जोनस ने सूट पर लिखवाया 'मेरी जान'

प्रियंका चोपड़ा को राजकुमारी जैसा दिखने के लिए 75 फुट लंबा घूंघट रखना पड़ा महंगा, हो गई बुरी तरह ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल