1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. #Nickyanka: शादी के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दिखें इस अंदाज में

#Nickyanka: शादी के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दिखें इस अंदाज में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 04:16 pm IST

यूलीवेड कपल दिल्ली में रिसेप्शन करने के बाद 5 दिसंबर को एक इवेंट में शिरकत की। इसके बाद वह एयरपोर्ट पर खूबूसरत अंदाज में नजर आएं। देखें तस्वीरें

Priyanka and NIck- India TV Hindi
Priyanka and NIck Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोन, की शादी की ढेर सारी तस्वीरे सामने आ गई है। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने ससुराल और मायके वालों के साथ तस्वीरें खिंचाती हुई नजर आ रही है। वहीं न्यूलीवेड कपल दिल्ली में रिसेप्शन करने के बाद 5 दिसंबर को एक इवेंट में शिरकत की। इसके बाद वह एयरपोर्ट पर खूबूसरत अंदाज में नजर आएं। लेकिन आप इन तस्वीरों को गौर से देखें तो प्रियंका पर बदलाव नजर आएंगा। जी हां शादी के बाद उनके चेहरे में एक अलग ही ग्लो दिख रह है।

दिल्ली में रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक एक अमेरिकन कंपनी 'बुम्बले' द्वारा आयोजित पार्टी में गए थे। आपको बता दें कि 'बुम्बले' एक डेटिंग एप है। खबरों की माने तो इस एप में प्रियंका ने निवेश किया है। जिसमें इस क्यूट कपल ने मीडिया के सामने पोज दिए।

Priyanka and NIck
Priyanka and NIck

दोनों के लुक बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ट्रे़डिशनल अवतार के बाद वेस्टर्न स्टाइल में नजर आईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। इसके साथ ही गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां उन्हें अलग ही लुक दे रहा था।

Priyanka and NIck
Priyanka and NIck

वहीं 6 दिसंबर को दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जहां प्रियंका चोपड़ा काले रंग के ट्राउजर के साथ मरून रंग का प्रिंटेड टॉप पहनी हुई थीं। ओपर हेयर के साथ डार्क पिंक कलर की लिपस्टिक उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया था। वहीं निक कोट पैंट में नजर आएं।

प्रियंका ने वेडिंग गाउन में जड़वाया मां-पापा के नाम के साथ ओम नम: शिवाय, तो निक जोनस ने सूट पर लिखवाया 'मेरी जान'

#Nickyanka: दिल्ली रिसेप्शन के बाद रेड कारपेट में दिखा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा को राजकुमारी जैसा दिखने के लिए 75 फुट लंबा घूंघट रखना पड़ा महंगा, हो गई बुरी तरह ट्रोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल