1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बर्थडे पर शेयर की खास फोटो

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बर्थडे पर शेयर की खास फोटो

 Published : Oct 10, 2021 02:47 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 01:03 pm IST

रकुलप्रीत सिंह के जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को रकुल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बर्थडे पर शेयर की खास फोटो - India TV Hindi
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बर्थडे पर शेयर की खास फोटो    Image Source : INSTA

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर उनके फैंस को भी एक सरप्राइज मिला है। रकुल ने प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

रकुल के बर्थडे पर जैकी ने उनके साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो उनका हाथ थामते नज़र आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद खुश हैं। इसके कैप्शन में जैकी ने लिखा- 'तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मजा नहीं है। सबसे खूबसूरत शख्सियत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो मेरे लिए दुनिया है। हैप्पी बर्थडे माई लव।'

रकुल प्रीत ने योग निद्रा से महामारी के तनाव को दूर करने का सुझाव दिया

जैकी के इस पोस्ट पर जैकलीन फर्नांडिस, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं, फैंस बेहद हैरान हैं और कई यूजर्स ने ये भी कमेंट किया है कि 'ये कब हुआ?'

रकुल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सेम फोटो शेयर की है और लिखा है- 'थैंक्यू माई लव। आप इस साल मेरा सबसे बड़ा तोहफा रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद। मुझे बिना रुके हंसाने के लिए धन्यवाद। एक साथ और कई यादें बनानी हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन