1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाकाहारी बनने के बाद ऐसा महसूस कर रहीं रकुल प्रीत सिंह, इस वजह से छोड़ दिया नॉनवेज खाना

शाकाहारी बनने के बाद ऐसा महसूस कर रहीं रकुल प्रीत सिंह, इस वजह से छोड़ दिया नॉनवेज खाना

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2020 11:25 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 02:44 pm IST

अभिनेत्री पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के एक नए अभियान में दिखाई दी हैं, जो प्रशंसकों को 'ट्राई वेगन' के लिए प्रोत्साहित करता है।

शाकाहारी बनने के बाद हल्का महसूस कर रहीं रकुल प्रीत सिंह- India TV Hindi
शाकाहारी बनने के बाद हल्का महसूस कर रहीं रकुल प्रीत सिंह Image Source : INSTAGRAM: @RAKULPREET

मुंबई: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि वह इस साल की शुरूआत में शाकाहारी बनने के बाद से अधिक हल्का महसूस कर रही हैं। उन्होंने ये फैसला पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में सुनने के बाद लिया है। 

एक्ट्रेस ने कहा, "यह एक सोच-समझकर लिया गया निर्णय था (शाकाहारी बनना)। जब मैंने पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में सुना कि कितने जानवर मारे जाते हैं, कितने मुर्गे हैं जो कभी खुले खेत में नहीं दौड पाते हैं। उनका डर के साथ जीना, ये सब उनके मीट में भी आ जाता है और हम सोचते हैं कि इसमें हाईप्रोटीन है और हम उसका सेवन करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से तब से अधिक हल्का महसूस कर रही हूं जब से मैं शाकाहारी बन गई हूं। मुझे लगता है कि मेरी ऊर्जा का स्तर सर्वोत्तम है, मुझे इसके बारे में उस समय तक नहीं पता था जब तक मैं एक शाकाहारी नहीं बन गई। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है! शरीर में आसानी से पचने योग्य है, यह आपके पेट पर भारी नहीं है, इसलिए इसके कई फायदे हैं और मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि इसे अपने लिए आजमाएं। अपने आप को कम से कम 15 दिन या 20 दिन दें और अंतर देखें। यह पर्यावरण के लिए, आपके लिए और जानवरों के लिए भी अच्छा है।"

अभिनेत्री पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के एक नए अभियान में दिखाई दी हैं, जो प्रशंसकों को 'ट्राई वेगन' के लिए प्रोत्साहित करता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन