1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन भी फिल्म में हैं

रकुल प्रीत ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन भी फिल्म में हैं

 Published : Jan 03, 2021 06:44 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 06:44 pm IST

रकुल प्रीत ने 22 दिसंबर को बताया था कि वह कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं, हालांकि कुछ दिन बाद वह कोरोना वायरस से बिल्कुल ठीक हो गई थीं। 

रकुल प्रीत ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग- India TV Hindi
रकुल प्रीत ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM/@RAKULPREET

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद अपनी अगली फिल्म मेडे की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए अपनी वैनिटी वैन में मेकअप करवाते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "हैप्पीऐस्ट एट वर्क। हैशटैग मेडे।"

rakul preet
Image Source : INSTAGRAM/RAKULरकुल प्रीत ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग

पहली बार बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते नजर आएंगे एम एस धोनी, तस्वीर वायरल

रकुल प्रीत ने 22 दिसंबर को बताया था कि वह कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं, हालांकि कुछ दिन बाद वह कोरोना वायरस से बिल्कुल ठीक हो गई थीं। अभिनेत्री ने फिल्म 'मेडे' की शूटिंग शुरू कर दी है, वह थ्रिलर ड्रामा में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ हैं। फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। 

इनपुट- आईएएनएस

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन