1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एस एस राजामौली की फिल्म RRR से राम चरण का लुक आया सामने, राम के लुक ने जीता सभी का दिल

एस एस राजामौली की फिल्म RRR से राम चरण का लुक आया सामने, राम के लुक ने जीता सभी का दिल

 Published : Mar 26, 2021 05:25 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 05:25 pm IST

आलिया भट्ट और राम चरण की फिल्म RRR का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता अल्लूरी सीता रामाराजू की भूमिका में नजर आएंगे।

film RRR - India TV Hindi
फिल्म RRR का पोस्टर   Image Source : TWITTER/SCREENSHOT

एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर (RRR) से अब सुपरस्टार राम चरण का लुक सामने आ गया है। राम चरण के फैंस को एक्टर के बर्थडे से पहले ये एडवांस गिफ्ट मिल गया है। पोस्टर में राम के हाथ में धनुष है और वह निशाना लगाते दिख रहे हैं। फिल्म में राम, राम का ही किरदार निभा रहे हैं। अपने लुक को शेयर करते हुए राम ने लिखा-"वीरता, सम्मान और अखंडता…एक पुरुष जिसमें ये सब है। मेरा सौभाग्य है कि मैं अल्लूरी सीतारामाराजू किरदार निभा रहा हूं।"

'शाबाश मिठू' के लिए जमकर नेट प्रेक्टिस कर रही हैं तापसी पन्नू, फैंस के बीच शेयर की सेशन की तस्वीरें

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने हिंट दी थी कि वे राम के बर्थडे पर फिल्म से उनका लुक शेयर कर सकते हैं। अब बर्थडे पर तो नहीं, लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले ही फैंस को ये सप्राइज मिल गया है। राम के लुक की काफी तारीफ हो रही है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि इस रोल के लिए राम परफेक्ट हैं। 

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

साइना नेहवाल बनने के लिए परिणीति चोपड़ा ने की थी कड़ी मेहनत, ये वीडियो हैं गवाह

इससे पहले फिल्म से जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस का लुक सामने आ चुके हैं और उसे फैन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और दूसरे कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ SC ने खारिज की सुशांत सिंह राजपूत की बहन की याचिका

मिलिंद सोमन हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारंटीन

Godzilla vs Kong Box Office: 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' ने पहले ही दिन दी 'रूही' और 'मुंबई सागा' को मात, हुई है करोड़ों की ओपनिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन