1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'विक्रम वेधा' के तेलुगू रीमेक में माधवन-विजय की जगह लेंगे राणा और वेंकटेश!

'विक्रम वेधा' के तेलुगू रीमेक में माधवन-विजय की जगह लेंगे राणा और वेंकटेश!

 Published : Jul 31, 2017 10:08 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 10:08 am IST

आर. माधवन और विजय सेतुपति के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' को भारत में तो खूब पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अब खबर आई है कि...

madhavan- India TV Hindi
madhavan

चेन्नई: अभिनेता आर. माधवन और विजय सेतुपति के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' को भारत में तो खूब पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म का तेलुगू रिमेक भी बनाया जा सकता है। फिल्म की टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "तेलुगू रीमेक के लिए राणा दग्गुबाती और वेंकटेश के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और इस प्रक्रिया में कुछ और महीने लग सकते हैं।"

पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज होने के बाद पहले सप्ताह में दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सिनेमाघरों में पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने भी काफी सराहा है। इसमें माधवन एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में हैं, जबकि विजय एक गैंगस्टर के किरदार में हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

'विक्रम वेधा' के निर्माता शशिकांत का कहना है कि, "फिल्म के रीमेक पर बात करना जल्दबाजी होगा। हां, इस पर बातचीत चल रही है, लेकिन कुछ भी तय नहीं है।" इसमें श्रद्धा श्रीनाथ, वरलक्ष्मी शरतकुमार और काशीर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। (अभिनेता मनोज गोयल की पत्नी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन