1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' में रिप्लेस करने के बाद राणा दग्गुबाती ने शुरू की शूटिंग

नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' में रिप्लेस करने के बाद राणा दग्गुबाती ने शुरू की शूटिंग

 Published : Nov 02, 2018 04:07 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 04:07 pm IST

राणा दग्गुबाती ने हाउसफुल 4' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Rana Daggubati- India TV Hindi
Rana Daggubati

नई दिल्ली: यौन शोषण के मामले में फंसने के कारण नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' से खुद को अलग करना पड़ा था। कई दिनों के कयास के बाद इस रोल के लिए राणा दग्गुबाती का नाम फाइनल हुआ। अब राणा ने मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

राणा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "'हाउसफुल 4' के सेट पर जा रहा हूं। बहुत लंबे समय बाद मुंबई में शूटिंग!"

मुंबई मिरर से बात करते हुए राणा ने कहा था- ''हैदराबाद के बाहर काम पाना हमेशा अच्छा लगता है। बहुत कुछ नया सीखने मिलता है। मैं हाउसफुल जैसे जॉनर का कभी हिस्सा नहीं रहा हूं। अलग-अलग जॉनर में काम करना हमेशा अच्छा लगता है। अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करना (2015 की बेबी के बाद) और साजिद (नाडियाडवाला) और फरहाद (सामजी) के साथ काम करने की मेरी तमन्ना थी''।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा गज़ल सिंगर का रोल अदा करेंगे। नाना ने जैसलमेर में कुछ हिस्सों की शूटिंग कर दी थी, जो अब राणा मुंबई में करेंगे। नाना के फिल्म छोड़ने के बाद इस रोल के लिए अनिल कपूर का नाम भी सामने आ रहा था।

आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। तनुश्री ने नाना, कोरयोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

सिर्फ नाना ही नहीं बल्कि यौन शोषण का आरोप लगने के बाद फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान ने भी फिल्म छोड़ दी। उनकी जगह फरहाद सामजी ने ली है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

दीपिका पादुकोण के बंगलुरु के घर में हुई नंदी पूजा, तस्वीरें हुईं वायरल

Diwali Special: दिवाली की छुट्टियों को बनाना चाहते हैं खास, तो परिवार के साथ देखिए शाहरुख खान की ये फिल्में

'डर' और 'बाज़ीगर' जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल करने वाले शाहरुख खान इस फिल्म से बन गए थे रोमांटिक हीरो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन