1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Diwali Special: दिवाली की छुट्टियों को बनाना चाहते हैं खास, तो परिवार के साथ देखिए शाहरुख खान की ये फिल्में

Diwali Special: दिवाली की छुट्टियों को बनाना चाहते हैं खास, तो परिवार के साथ देखिए शाहरुख खान की ये फिल्में

 Published : Nov 02, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 03:23 pm IST

हमारे पास शाहरुख खान की कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट है, जिसे आप इस दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। 

DIWALI with SRK- India TV Hindi
DIWALI with SRK

नई दिल्ली: कल से दिवाली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, और आज किंग खान का जन्मदिन है। हमने सोचा क्यों ना इस दिवाली आपको कुछ ऐसी फिल्में सजेस्ट की जाएं जिससे आप किंग खान से जुड़ी अपनी बचपन और किशोरावस्था की यादें भी ताजा कर लें और दिवाली की छुट्टियों का भी खूब आनंद उठाएं। हमारे पास शाहरुख खान की कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट है, जिसे आप इस दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। हमें यकीन है कि इनमें से ज्यादातर फिल्में आपने देखी होंगी लेकिन जब मौका शाहरुख के बर्थडे का हो और आपकी छुट्टियां भी हों तो क्यों ना आप दोबारा इन फिल्मों को देख डालें।

शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारों से सजी इस फैमिली फिल्म में मां-बेटे का प्यार आपकी आंखें नम करेगा तो पिता के साथ शाहरुख का रिश्ता भी आपको दिल तक छू जाएगा। इसमें शाहरुख और काजोल का एवरग्रीन रोमांस भी है जो आप इस दिवाली खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

कभी खुशी, कभी गम

DIWALI with SRK
DIWALI with SRK

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे​

DIWALI with SRK
DIWALI with SRK

शाहरुख और काजोल की फिल्म डीडीएलजे क्लासिकल फिल्मों में शुमार है। इसे आप अपनी गर्लफ्रेंड या फिर पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। अगर घरवाले आपकी पसंद से शादी नहीं करा रहे हैं तो क्या पता मान ही जाएं। जैसे सिमरन के बाबू जी मान गए थे और कहा था- जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।

कुछ-कुछ होता है

DIWALI with SRK
DIWALI with SRK

अगर आप कॉलेज में हैं तो ये फिल्म आपके लिए मस्ट वॉच है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां हैं भाई तो इस फिल्म को एन्जॉय करिए। करण जौहर की नजर से देखिए कॉलेज ऐसा भी हो सकता है। बाकी शाहरुख खान हैं तो आपको अनूठा रोमांस देखने को मिलेगा ही।

देवदास

DIWALI with SRK
DIWALI with SRK

कॉलेज से निकल  आए हैं तो थोड़ा ये प्यार भी देख लीजिए। कैसे देवदास पारो के प्यार में पागल था। अगर आपने देवदास नहीं देखी है तो इस दिवाली की छुट्टी जरूर देख डालिये यह फिल्म।

वीर-जारा

DIWALI with SRK
DIWALI with SRK

शाहरुख और प्रीति की यह फिल्म उस दौर में काफी बड़ी हिट हुई थी। इस दिवाली आप यह फिल्म देखकर भी अपना दिन बना सकते हैं। शाहरुख खान को हैप्पी बर्थडे और आपको हैप्पी दिवाली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन