1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिद्धिमा कपूर को बर्थडे पर भाई रणबीर और आलिया भट्ट ने दिया खास सरप्राइज, देखें वीडियो

रिद्धिमा कपूर को बर्थडे पर भाई रणबीर और आलिया भट्ट ने दिया खास सरप्राइज, देखें वीडियो

 Published : Sep 15, 2020 07:22 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 07:22 am IST

रिद्धिमा कपूर साहनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट सहित कई लोग शामिल हुए। रिद्धिमा को उनके परिवार और दोस्तों ने एक सरप्राइज भी दिया है।

riddhima kapoor birthday celebration- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर बर्थडे सेलिब्रेशन Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। रिद्धिमा पिता के निधन के बाद से मुंबई में भाई रणबीर और मां के पास ही रह रही हैं। रिद्धिमा भी इस साल अपना जन्मदिन बाकी लोगों की तरह क्वांरटीन बर्थडे मना रही हैं। रिद्धिमा के बर्थडे पर उनके परिवार ने एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। वहीं पति भरत साहनी ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

रिद्धिमा को परिवार और दोस्तों ने मिलकर एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू कपूर, रणबीर और आलिया सहित कई लोगों के छोटे-छोटे डांस वीडियो को काटकर लगाया गया है।

रिद्धिमा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-बेस्ट बर्थडे सरप्राइज, सभी को शुक्रिया। रिद्धिमा ने भाई, आलिया, करीना कपूर, करिश्मा कपूर के साथ भी सोशल मीडिया पर  तस्वीर शेयर कीं। उन्होंने लिखा- फैमिली।

रिद्धिम कपूर के पति भरत ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रिद्धिमा की बचपन से लेकर अभी तक की कई फोटोज लगाई हैं। तस्वीरों में वह अपने माता-पिता, दादा, भाई सभी के साथ नजर आ रही हैं। भरत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखआ- जन्मदिन मुबारक हो, आई लव यू बेबी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन