1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजू' के नए पोस्टर में ‘रॉकी’ के अंदाज में दिखे रणबीर कपूर

संजू' के नए पोस्टर में ‘रॉकी’ के अंदाज में दिखे रणबीर कपूर

 Published : May 09, 2018 03:08 pm IST,  Updated : May 09, 2018 03:08 pm IST

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी आगामी 'संजू' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा चुका है। इसके साथ ही हर दिन फिल्म के नए-नए पोस्टर्स भी जारी किए जा रहे हैं।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी आगामी 'संजू' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा चुका है। इसके साथ ही हर दिन फिल्म के नए-नए पोस्टर्स भी जारी किए जा रहे हैं। अब फिल्म का एक और पोस्टर सामने आ चुका है। मंगलवार को जारी किए गए इस पोस्टर में रणबीर 37 साल पहले आई फिल्म ‘रॉकी’ के संजय दत्त के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार हिरानी ने नया पोस्टर जारी करने के लिए 8 मई की तारीख का चुनाव किया। इसके पीछे भी एक खास वजह है, दरअसल इसी दिन संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी रिलीज हुई थी। फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर संजय दत्त की पहली फिल्म के लुक पर आधारित है। गौरतलब है कि 'संजू' में संजय दत्त की रील और रियल लाइफ में आए उतार-चढ़ावों को पेश किया गया है।

फिल्म में संजय के जवानी के दिनों से ले कर मौजूदा दिन तक की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन