नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के ब्रेकअप से आज हर कोई वाकिफ है। इस साल की शुरुआत में ही इनके अलग होने की खबरे मीडिया में छाने लगी थीं। लेकिन हाल ही में रणबीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ वक्त बिताते हुए देखे गए हैं। इन दोनों को हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान साथ देखा गया था। शो में जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो ये एक दूसरे से नजर नहीं बचा पाए। इस दौरान ये दोनों काफी समय तक बातचीत करते रहे। कैटरीना से अलग होने के बाद यह पहली बार हुआ था जब रणबीर और दीपिका सार्वजनिक स्थल पर काफी वक्त तक एक दूसरे से बात करते हुए देखे गए। हालांकि इन दिनों दीपिका का नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है।
इसे भी पढ़े:-
- रणबीर कपूर ने किया ऐसा फैसला जो कर देगा उनके फैंस को हैरान
- हुआ खुलासा, रणबीर-कैटरीना में ब्रेकअप के बाद आया ऐसा बदलाव
ये तो हर कोई जानता है कि रणबीर और दीपिका एक समय में रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही दोनों ही राहें जुदा हो गईं। इन दोनों की जोड़ी पिछली बार इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में नजर आई थी।
रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। जल्द ही ये दोनों फिल्म का प्रमोशन भी शुरु करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका फिलहाल अपने हॉलीवुड करियर की ओर ध्यान दे रही हैं। साथ ही वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।









