1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त को बुरे वक्त में इस तरह संभालते थे सुनील दत्त, अब तक का सबसे दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

संजय दत्त को बुरे वक्त में इस तरह संभालते थे सुनील दत्त, अब तक का सबसे दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

 Published : May 26, 2018 01:54 pm IST,  Updated : May 26, 2018 01:54 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कुछ समय फिल्म का टीजर जारी किए जाने के बाद हर दिन इसके नए पोस्टर जारी किए जा चुके हैं, इस दौरान ‘संजू’ को लेकर लगातार में बेसब्री बढ़ रही है।

अब इस फिल्म का नया पोस्टर भी जारी हो गया है, जो पिछले काफी बाकी सभी पोस्टर से अलग और दमदार है। इसमें परेश रावल को सुनील दत्त की भूमिका में देखा जा रहा है। इस नए पोस्टर में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर को परेश रावल यानी सुनील दत्त सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस बायोपिक में संजय दत्त के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, करिश्मा तन्ना और सोनम कपूर जैसे कलाकारों को भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाने वाला हैं। यह फिल्म इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन