1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना महामारी के बीच रणदीप हुड्डा का ट्रैवलिंग के लिए कम नहीं हुआ प्यार, कह दी ये बात

कोरोना महामारी के बीच रणदीप हुड्डा का ट्रैवलिंग के लिए कम नहीं हुआ प्यार, कह दी ये बात

 Written By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 06:47 am IST,  Updated : Oct 17, 2020 06:47 am IST

अभिनेता ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाले प्लास्टिक प्रदूषण और इसके धरती पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक रहने की अपील की थी।

 randeep hooda travel amid coronavirus pandemic- India TV Hindi
मास्क और फेस शील्ड पहने नज़र आए रणदीप हुड्डा Image Source : INSTAGRAM: @RANDEEPHOODA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि महामारी के बाद सामान्य दिनों में यात्रा (ट्रैवल) के प्रति उनका प्रेम कम नहीं हुआ है, बल्कि पहले जैसा ही बना हुआ है। अभिनेता ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर हवाई अड्डे से कुछ तस्वीरों को साझा किया। वह एक मास्क और फेस शील्ड पहने हुए नजर आए।

रणदीप ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "नया सामान्य (न्यू नॉर्मल) मैं पुरानी ही (ओल्ड मी) यात्रा के लिए प्यार अबाध रूप से बना हुआ है।"

रणदीप हुड्डा ने सलमान खान अभिनीत 'राधे' के लिए अपनी शूटिंग पूरी की

अभिनेता ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाले प्लास्टिक प्रदूषण और इसके धरती पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक रहने की अपील की थी।

काम के मोर्चे पर बात करें तो अभिनेता ने सलमान खान अभिनीत एक्शन ड्रामा 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग पूरी कर ली है।

इसके अलावा वह 'अनफेयर एंड लवली' में भी दिखाई देंगे। इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज भी दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन