1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं तैमूर की तस्वीर रोजाना अखबारों में देखता हूं: रणधीर कपूर

मैं तैमूर की तस्वीर रोजाना अखबारों में देखता हूं: रणधीर कपूर

 Published : Feb 15, 2018 11:02 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 11:02 pm IST

रणधीर कपूर अपने भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर के साथ कल रात ‘राज कपूर अवॉर्ड्स फॉर एक्सिलेंस इन एंटरटेनमेंट’ के एक पैनल चर्चा में बोल रहे थे।

तैमूर, रणधीर कपूर- India TV Hindi
तैमूर, रणधीर कपूर

मुंबई: अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा है कि मीडिया में प्रचलित पैपाराजी की वजह से वह रोजना अपने नाती तैमूर अली खान की तस्वीर समाचार पत्रों में देखते हैं। जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या सेलिब्रिटी के बच्चों का बचपन मीडिया की चौकसी की वजह से खत्म हो रहा तो उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से, उनका बचपन लूटा जा रहा है। रोजाना, मैं सुबह में जागता हूं और अपने नाती की तस्वीर अखबार में देखता हूं। अब तो सब उसकी आया को भी पहचानते हैं। और यह पैपाराजी की वजह से है।”

रणधीर कपूर अपने भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर के साथ कल रात ‘राज कपूर अवॉर्ड्स फॉर एक्सिलेंस इन एंटरटेनमेंट’ के एक पैनल चर्चा में बोल रहे थे। इस पैनल चर्चा का संचालन पत्रकार शेखर गुप्ता कर रहे थे। रणधीर कपूर ने कहा, “ मीडिया ने ऐसी चीजें शुरू की है। अब आपके पास एयरपोर्ट लुक और जिम लुक भी है।”

चर्चा के दौरान ऋषि कपूर ने कहा कि एक चौथा लुक भी है। अगर आप किसी अंतिम संस्कार में जाते हैं तो आपके कपड़े और चश्मे पर नजर होती है।’’  इस कार्यक्रम में फिल्मनिर्माता रमेश सिप्पी को पहला ‘राज कपूर अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड दिया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन