1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन्स करने पर कैसा था रानी मुखर्जी का रिएक्शन?

आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन्स करने पर कैसा था रानी मुखर्जी का रिएक्शन?

 Published : Nov 13, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 04:21 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने द कपिल शर्मा शो के दौरान उन पलों को याद किया जिस दौरान उन्हें आमिर खान और शाहरुख खान पर क्रश हुआ करता था।

AAMIR KHAN- India TV Hindi
आमिर खान और शाहरुख खान पर क्रश को लेकर रानी मुखर्जी ने कपिल शर्मा के शो में कही ये बात Image Source : FILE

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी 'द कपिल शर्मा शो' में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखाई देंगी। शो के दौरान रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में उन लोगों के बारे में बात की, जिन पर उनका क्रश रहा है।

शो के होस्ट के साथ बातचीत के दौरान, रानी ने खुलासा किया कि शाहरुख खान और आमिर खान पर उनका बहुत बड़ा क्रश था। रानी को उनके साथ रोमांटिक सीन करने के दौरान कैसा महसूस होता था, इस बारे में अभिनेत्री ने बात की।

रानी ने याद करते हुए कहा, "मैं 'गुलाम' और 'कुछ कुछ होता है' के लिए आमिर और शाहरुख के साथ रोमांटिक सीन्स करने को लेकर घबराई हुई थी। मैं तब 16 या 17 साल की थी और मैंने इससे पहले आमिर और शाहरुख को सिल्वर स्क्रीन पर देखा था।

'बिग बॉस 15': रानी मुखर्जी और कार्तिक आर्यन शो में खास गेस्ट बनकर आएंगे नजर

रानी मुखर्जी ने कहा, "जब मैंने पहली बार 'कयामत से कयामत तक' में आमिर को देखा तो मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख को देखने के बाद, मुझे वह फीलिंग हुए जिसे हम 'यंग क्रश' कहते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन