1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! रानी मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, हर दिन पति को देती हैं गालियां

OMG! रानी मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, हर दिन पति को देती हैं गालियां

 Published : Feb 19, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 03:08 pm IST

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में वह इसी के सिलसिले में अभिनेत्री नेहा धूपिया के टॉक शो में जा पहुंची। इस शो में वह मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची के साथ गई थीं।

rani- India TV Hindi
rani

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में वह इसी के सिलसिले में अभिनेत्री नेहा धूपिया के टॉक शो में जा पहुंची। इस शो में वह मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची के साथ गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी काफी बातें की। उन्होंने यहां पति और फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी जिक्र किया। रानी ने उन बातों का भी खुलासा किया जो पहली बार आदित्य ने उनसे मिलने पर कही थीं।

रानी ने बताया कि उनकी आदित्य से पहली ऑफिशियल मुलाकात फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगी' के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया, "उस समय मेरी कोई भी फिल्म पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। ऐसे में आदित्य ने पहली ही मुलाकात में मुझे बताया कि मैंने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। अब इसी वजह से लोग उन पर दवाब बना रहे हैं कि वह मुझे अपनी फिल्म के लिए साइन न करें। लेकिन उन्हें मेरी प्रतिभा पर पूरा विश्वास था उन्हें लगता था कि मैं उस किरदार के लिए बिल्कुल फिट हूं। आदित्य की इसी ईमानदारी ने मेरा दिल जीत लिया था।"

नेहा ने जब यहां रानी से पूछा कि आप कभी गालियां देती हैं? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं हर दिन अपने पति पर गुस्सा होती हूं और गालियां देती हूं। लेकिन वो बहुत केयरिंग है। कभी-कभी प्यार में ही मैं उन्हें गाली दे देती हूं। वैसे मेरे गाली देने का मतलब होता है कि मैं उनसे प्यार करती हूं।" इस दौरान रानी ने यह भी बताया कि आदित्य को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। गौरतलब है कि रानी अपनी फिल्म 'हिचकी' से एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह बेटी आदिरा के जन्म के बाद रानी की पहली फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन