1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट-अनुष्का की शादी पर ये क्या बोल गईं रानी मुखर्जी

विराट-अनुष्का की शादी पर ये क्या बोल गईं रानी मुखर्जी

 Published : Feb 15, 2018 04:44 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 04:44 pm IST

विराट और अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर में इटली जाकर शादी की थी।

रानी मुखर्जी- India TV Hindi
रानी मुखर्जी

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कह दिया कि डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने उनकी शादी में ट्रायल किया था जिसे मुख्य रूप से विराट और अनुष्का की शादी में प्रयोग किया गया। एक इवेंट के दौरान रानी ने  मजाक में कहा कि दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने उनकी शादी में ट्रायल (प्रयोग) किया था, जिसके चलते स्टार जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी सहज व सुचारु रूप से हो गई। एक बयान के मुताबिक, कलर्स इन्फीनिटी के शो 'बीएफएफ्स विद वोग' के आगामी एपिसोड में सब्यसाची क्रिकेट खिलाड़ी विराट और अभिनेत्री अनुष्का की शादी की तैयारियों से जुड़े राज से पर्दा उठाते नजर आएंगे। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में शादी रचाई थी।

सब्यसाची से जब पूछा गया कि कितने समय पहले से वह इस शादी के बारे में जानते थे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इतने समय पहले तो बता ही दिया गया था, जिससे वे परिधान तैयार कर सकें। उन्होंने मजाक में कहा कि दुल्हन का परिधान तैयार करने में उन्हें तीन घंटे लगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस शादी के परिधान तैयार करते समय उनके ऑर्गनाइजेशन के लोग कोड का इस्तेमाल करते थे। इस पर रानी ने चुटकी लेते हुए कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने मेरी शादी में यह ट्रायल (प्रयोग) करके देख लिया था, इसलिए यह शादी (विराट-अनुष्का की) सुचारु रूप से संपन्न हो गई।" रानी से जब पूछा गया कि उनकी शादी में कितने लोग शामिल हुए थे, तो उन्होंने कहा, "12 लोग।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन