1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का के वायरल वीडियो पर एक्स रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

अनुष्का के वायरल वीडियो पर एक्स रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

 Published : Jun 18, 2018 11:03 am IST,  Updated : Jun 18, 2018 11:03 am IST

शनिवार को बॉलीवुड एक्टर्स अनुष्का शर्मा का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें वो सड़क पर कचरा फेंकने वाले लड़के को डांट रही थीं। विराट कोहली ने अपने अकाउंट से वो वीडियो शेयर किया था। अब इस वीडियो पर अनुष्का के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता रणवीर सिंह का भी रिएक्शन आ गया है।

अनुष्का-रणवीर- India TV Hindi
अनुष्का-रणवीर

नई दिल्ली: शनिवार को बॉलीवुड एक्टर्स अनुष्का शर्मा का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें वो सड़क पर कचरा फेंकने वाले लड़के को डांट रही थीं। विराट कोहली ने अपने अकाउंट से वो वीडियो शेयर किया था। अब इस वीडियो पर अनुष्का के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता रणवीर सिंह का भी रिएक्शन आ गया है।

विराट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है- Legend।

अनुष्का-रणवीर
अनुष्का-रणवीर

यह वीडियो शेयर करने की वजह से कुछ लोग विराट और अनुष्का को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन लोगों ने अटेंशन पाने के लिए ऐसा किया है। वहीं कुछ लोग दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में अनुष्का ने जिस शख्स को डांटा था उसका नाम अरहान सिंह है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का शर्मा पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने डिस्क्लेमर में लिखा है कि मुझे इस पोस्ट से शोहरत पाने की इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि- मैंने लापरवाही से एक प्लास्टिक का छोटा टुकड़ा ड्राइव करते हुए फेंक दिया था। पास से गुजर रही एक कार का शीशा खुला और उसमें से अनुष्का शर्मा झांकने लगी और मुझपर चिल्लाने लगीं। मैं अपनी लापरवाही के लिए माफी मांगता हूं लेकिन अनुष्का के शब्दों में अगर थोड़ी तहजीब होती तो उससे वो छोटी स्टार नहीं बन जातीं।

अरहान ने यह भी लिखा कि मेरे लग्जरी कार से कूड़ा बाहर गिरा था उससे कहीं ज्यादा आपके मुंह से कूड़ा निकला। अरहान ने विराट कोहली को छोटे दिमाग वाला बताया क्योंकि उन्होंने इसे शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अरहान के इस पोस्ट पर अनुष्का या विराट की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है। अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो और सुई धागा आने वाले दिनों में रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन