हेल्थ डेस्क: दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा सहित कई सेलेब्रिटी के बाद रणवीर सिंह से भी फिटनेस चैलेंज कबूल कर लिया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि आप कैसे हॉट और सेक्सी बन सकते है। वह एकलौते सेलेब्रिटी है। जो कि वीडियो में अकेले नहीं है। जब यह सेक्सी एक्टर एक्सरसाइज कर रहा है। तब आदित्य रॉय कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा रणवीर की बॉडी देकर तारीफ कर रहे है। यह 3 स्टार्स के बीच बना एक फनी वीडियो है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Related Stories
रणवीर सिंह ने इसे ट्वीटर में शेयर करते हुए लिखा, 'फिटनेस द्वारा आप हॉट और सेक्सी हो सकते है(मेरी तरह)'। फेमस सबसे हैंडसम और डेसिंग राठौर का यह सबसे अच्छा न्यौता। मैं इसे टैग करना चाहता हूं अपने सेक्सी भाई सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर को।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ओरिजनल विडियो की शुरुआत में यह कहा था कि उन्हें इस फिटनेस चैलेंज की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर मिली जो इतने व्यस्त कार्यक्रम से 'आसानी' से तालमेल बैठा लेते हैं।