1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Video: जानिए, किस सेलिब्रिटी ने किस तरह स्वीकार किया फिटनेस चैलेंज

Video: जानिए, किस सेलिब्रिटी ने किस तरह स्वीकार किया फिटनेस चैलेंज

 Written By: Shivani Singh
 Published : May 25, 2018 03:39 pm IST,  Updated : May 25, 2018 04:25 pm IST

इन दिनों केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मुहीम चलाई है। इस कैंपेन का नाम है 'हम फिट तो इंडिया फिट'। जो कि सोशल मीडिया में काफी ट्रेड में है। हर कोई अपनी फिटनेस का राज सोशल मीडिया में बचाने में जुटा है। देखिएं किस सेलिब्रिटी ने कैसे स्वीकार क्या ये चैलेंज।

rajvardhan singh rathore- India TV Hindi
rajvardhan singh rathore

हेल्थ डेस्क: इन दिनों केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मुहीम चलाई है। इस कैंपेन का नाम है 'हम फिट तो इंडिया फिट'। जो कि सोशल मीडिया में काफी ट्रेड में है। हर कोई अपनी फिटनेस का राज सोशल मीडिया में बचाने में जुटा है। देखिएं किस सेलिब्रिटी ने कैसे स्वीकार क्या ये चैलेंज।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने इसे बहुत ही अलग अंदाज में स्वीकार किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'हम #HumFitTohIndiaFit #FitnessChallenge की चुनौती को स्वीकार करते हैं। मुख्य मंत्राः हमेशा एक्टिव रहें। हर काम के लिए खुद उठें, रोज जिम जाएं, किसी भी तरह के लालच से खुद को दूर रखें, सैर पर जाएं, सूरज को अक्सर देखें!'

विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस चैलेंज से जुड़े गए हैं। उन्हें रितिक रोशन ने चैलैंज किया था। जिसका जवाब में विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महेंद्र सिंह धोनी को नॉमिनेट किया है। खास बात है कि पीएम ने चैलेंज स्वीकार करते हुए जल्द अपना विडियो शेयर करने की बात कही है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के चैलेंज को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया में वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया। साथ ही अनुष्का ने वरुण धवन और दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल को चैलेंज किया।

अगली स्लाइड में पढ़ें और सेलिब्रिटी के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल