बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दोस्त की शादी अटैंड करने पहुंची हैं। जहां उनके साथ पति रणवीर सिंह भी हैं। दोनों ने पार्टी में महफिल जमा दी और जमकर डांस किया। उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
Related Stories
रणवीर सिंह ने शादी में अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया तो दीपिका ने भी उनका साथ दिया और गानों पर खूब थिरकीं। रणवीर ने 'अपना टाइम आएगा' और 'गल्ला गूड़ियां' गानों से समां बांध दिया।
शाहरुख खान और गौरी संग 'पर्सनल डिस्कशन' करते दिखे अमिताभ बच्चन, शेयर की दिवाली की ये फोटो
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही '83' फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। इस मूवी में रणवीर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाएंगे, जबकि दीपिका उनकी वाइफ बनेंगी।
इसके अलावा दीपिका 'छपाक' और 'महाभारत' जैसी फिल्मों में भी नज़र आएंगी। खबरों की मानें तो दीपिका एक हॉरर मूवी में भी दिखाई देंगी।