1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म '83' : रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है मूवी

फिल्म '83' : रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है मूवी

 Published : Feb 20, 2021 09:23 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 09:32 am IST

आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से थियेटर्स बंद थे, इस कारण कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई थी।

ranveer singh film 83 to release in cinemas on 4 June 2021- India TV Hindi
रणवीर सिंह की फिल्म '83' की रिलीज डेट हुई फाइनल Image Source : INSTAGRAM: RANVEERSINGH

रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। उनकी मूवी '83' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद रिलीज डेट कंफर्म की है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से थियेटर्स बंद थे, इस कारण कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई थी। इनमें रणवीर की ये मूवी भी शामिल थी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 83 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "4 जून 2021.. हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में.. सिनेमाघरों में मिलते हैं। #thisis83"   

रणवीर सिंह की इस फिल्म में कई कलाकार नज़र आने वाले हैं। इनमें रणवीर और उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, एम्मी विर्क, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, आर बद्री, जतिन सरना, जिवा, आदिनाथ कोठारे, साकिब सलीम, दिनकर शर्मा, निशांत शर्मा, निशांत दहिया शामिल हैं।

रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर लिखा था 'जीजू डोले शोले' अब प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब

इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस रिलायंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स, के.ए. प्रोडक्शंस, विब्री मीडिया, कबीर खान फिल्म्स और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट है। 

फिल्म साल 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत के जीत की कहानी है। रणवीर सिंह इसमें तत्कालीन टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका मूवी में भी उनकी वाइफ का रोल निभाएंगी। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन