मुंबई: क्रिकेटर सुनील गावस्कर के किरदार में ताहिर राज भसीन और के. श्रीकांत के रूप में जीवा का पोस्टर रिलीज करने के बाद, फ़िल्म '83 के निर्माताओं ने अब मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम का पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। फ़िल्म 83 के में कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर यह नया पोस्टर साझा किया है।
Related Stories
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' ने 3 दिन में पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा, जानिए 'छपाक' की कमाई
फ़िल्म '83 अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, ऐसे में निर्माता इस बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म के पोस्टर और कंटेंट के साथ देश को उत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। रणवीर सिंह फ़िल्म में प्रतिष्ठित कपिल देव की भूमिका निभा रहे है तोह वही , सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नज़र आएंगी।
वरुण धवन की नई फिल्म का हुआ ऐलान, 1 जनवरी 2021 को मिस्टर लेले के रूप में आएंगे नजर
'83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Bigg Boss 13: शहनाज की हरकतों से नाराज हुए सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला को दी संभलने की सलाह