1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल देव के जन्मदिन पर '83 के निर्माताओं ने दिया खूबसूरत ट्रिब्यूट!

कपिल देव के जन्मदिन पर '83 के निर्माताओं ने दिया खूबसूरत ट्रिब्यूट!

 Published : Jan 06, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 08:08 pm IST

'83 के निर्माताओं ने आज कपिल देव के जन्मदिन के अवसर पर हैशटैग #ThisIs83 के साथ उन्हें एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया है।

कपिल देव के जन्मदिन पर...- India TV Hindi
कपिल देव के जन्मदिन पर '83 के निर्माताओं ने दिया खूबसूरत ट्रिब्यूट! Image Source :

मुंबई: साल 1983 के विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत से प्रेरित अपकमिंग स्पोर्ट्स बायोपिक '83 के निर्माताओं ने आज कपिल देव के जन्मदिन के अवसर पर हैशटैग #ThisIs83 के साथ उन्हें एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया है। वीडियो की शुरुआत कपिल देव द्वारा टर्नब्रिज वेल्स स्टेडियम में मैच के बारे में याद करने से होती है, जिसके बाद वह संक्षेप में बात करते हुए बताते हैं कि स्टेडियम में खेलना और इतिहास रचना कितना यादगार लम्हा था जिसे उन्हें 10 जुलाई 2019 में फिर से याद करने का मौका मिला।

कपिल देव ने स्टेडियम में अपने प्रतिष्ठित नटराज शॉट को भी रीक्रिएट किया था। वीडियो शेयर करते हुए, निर्माता लिखते हैं- एक ऐसा शख्स जिसने देश को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले, आज दिन की शुरुआत में, प्रमुख अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म '83 से कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पूर्व कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

रणवीर सिंह फ़िल्म में प्रतिष्ठित कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नज़र आएंगी।

फ़िल्म '83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन