1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म होते ही रणवीर सिंह ने डायरेक्टर जोया से कह डाली ऐसी बात

'गली बॉय' की शूटिंग खत्म होते ही रणवीर सिंह ने डायरेक्टर जोया से कह डाली ऐसी बात

 Published : Apr 23, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 05:36 pm IST

रणवीर सिंह पिछले कुछ वक्त से फिल्मकार जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। रणवीर ने फिल्म से जुड़े अनोखे और अविस्मरणीय अनुभव के लिए निर्देशक जोया अख्तर का आभार जताया है।

Ranveer Zoya- India TV Hindi
Ranveer Zoya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कुछ वक्त से फिल्मकार जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। रणवीर ने फिल्म से जुड़े अनोखे और अविस्मरणीय अनुभव के लिए निर्देशक जोया अख्तर का आभार जताया है। रणवीर ने रविवार रात जोया के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने हमेशा याद रहने वाले इस अनुभव के लिए उनका आभार भी जताया है।

रणवीर ने तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मैं आपको प्यार करता हूं जोया-अख्तर। 'गली बॉय' में अनोखे और अविस्मरणीय अनुभव के लिए आपका धन्यवाद।" गौरतलब है कि फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में पहली बार इन दोनों की जोड़ी साथ दिखाई देने वाली है।

बता दें कि फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं। जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। यह 2019 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन