1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

 Published : Aug 10, 2021 10:10 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 10:10 pm IST

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कई साउथ सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

rashmika mandanna - India TV Hindi
रश्मिका मंदाना  Image Source : INSTAGRAM/RASHMIKA_MANDANNA

रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खास पोस्ट शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने अपने इंस्टा पर 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने अपने हाल ही कराए गए फोटोशूट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। ट्यूब टॉप में वह स्टनिंग लग रही हैं।

फोटो पोस्ट करते हुए रश्मिका ने कप्शन में लिखा- "इस तरह से 20 मिलियन को फील कर रहीं हूं। आई लव यू।" रश्मिका के इस पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहें हैं। फैंस के साथ ही साउथ के कई सितारों ने भी उन्हें बधाइयां दी"। 

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का नया गाना 'Rammo Rammo' रिलीज, लोगों को पसंद आ रहा सोनाक्षी सिन्हा का लुक

पोस्ट शेयर करने के बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐली अवराम और कीर्ति सुरेश ने भी उन्हें बधाई दी। कीर्ति सुरेश ने लिखा- ' वाह !!! बधाई हो रॉकस्टार। वहीं ऐली अवराम ने कमेंट सेक्शन में लिखा,-''आयू सो प्रिटी''।

बता दें कि साउथ इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने के बाद रश्मिका अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना डंका बजाने को तैयार है। वहीं दर्शक भी रश्मिका को हिंदी फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। 

रश्मिका मंदाना जल्द ही 'मिशन मजनू' से बॉलिवुड डेब्‍यू करने जा रही हैं, जिसमें वह एक्टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ दिखाई देगी। इसके अलावा रश्मिका "गुडबाय" में भी नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और पावेल गुलाटी भी लीड रोल में है। फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं। 

पढ़ें अन्य खबरें- 

Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 20 अगस्त तक रहेंगे जेल में

शेरशाह का नया गाना 'जय हिंद की सेना' रिलीज, सिद्धार्थ मलहोत्रा ने दिखाया भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम

एकता कपूर ने किया 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन का एलान, दो दिन बाद रिलीज होगा प्रोमो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन