1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन बनीं नानी, नन्हे मेहमान के स्वागत में रखी पूजा

रवीना टंडन बनीं नानी, नन्हे मेहमान के स्वागत में रखी पूजा

 Published : Sep 18, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 05:17 pm IST

रवीना टंडन नानी बन गई हैं। उनकी बेटी छाया ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के स्वागत में घर पर पूजा रखी गई।

Raveena tandon- India TV Hindi
Raveena tandon Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी छाया ने बच्चे को जन्म दिया है। रवीना नानी बन गई हैं। रवीना बच्चे को घर भी लेकर आ चुकी हैं। बच्चे के घर पर आने की खुशी में पूजा रखी गई थी। पूजा की फोटोज रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फोटोज शेयर करने के साथ रवीना टंडन ने अपने नानी बनने की जानकारी दी। बच्चे के स्वागत की फोटोज शेयर करते हुए रवीना ने लिखा- hanking the pantheon almighty . The baby comes home.

नानी बनने के बाद रवीना टंडन बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बेटी के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह बेबी गर्ल है या बेबी बॉय।

आपको बता दें रवीना चंडन ने 1995 में दो बेटियों छाया और पूजा को गोद लिया था। उस समय छाया 8 साल और पूजा 11 साल की थी। इन बच्चियों की परवरिश रवीना ने सिंगल मदर के तौर पर की थी। 2004 में रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी रशा और बेटा रनबीर है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन इन दिनों डांस रिएलिटी शो नच बलिए में बतौर जज नजर आ रही हैं।

Also Read:

'भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी

मौनी रॉय की कार पर गिरा पत्थर, वीडियो शेयर कर पूछा इस लापरवाही का क्या किया जाए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन