1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन जल्द बनने वाली हैं नानी, बेटी की बेबी शावर की फोटोज हुईं Viral

रवीना टंडन जल्द बनने वाली हैं नानी, बेटी की बेबी शावर की फोटोज हुईं Viral

 Published : Sep 07, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 11:34 pm IST

रवीना टंडन इन दिनों 'नच बलिए 9' में बतौर जज नज़र आ रही हैं।

नानी बनने वाली हैं रवीना टंडन- India TV Hindi
नानी बनने वाली हैं रवीना टंडन

मुंबई: इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) में बतौर जज नज़र आ रही एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) जल्द ही नानी बनने वाली हैं। उन्होंने बेटी छाया के लिए बेबी शावर की पार्टी रखी. जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। रवीना की बेटी की बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रवीना की खास दोस्त ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है और लिखा है, 'जल्द ही नानी बनने जा रही हैं।' 

बता दें कि रवीना ने पूजा और छाया को 1995 में गोद लिया था और वो उनकी सिंगल मदर हैं। उस वक्त पूजा 11 तो छाया सिर्फ 8 साल की थीं। इसके बाद साल 2004 में रवीना ने अनिल थडानी से शादी की, जिनसे दो बच्चे राशा और रणबीर हैं।

रवीना इन दिनों 'नच बलिए 9' में बतौर जज नज़र आ रही हैं। इस शो में शांतनु माहेश्वरी, अनीता हसनंदानी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी समेत कई कंटेस्टेंट्स अपने-अपने बलिए के साथ डांस करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 

Also Read:

मीरा राजपूत को B'day पर मिला तोहफा, Vogue India मैगजीन के कवर पेज पर शाहिद संग आईं नज़र

Video: ... तो इस वजह से दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को अपनी पार्टी में नहीं बुलाया था!

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन