मुंबई: अभिनेता रवि दुबे ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अभिनेत्री सरगुन मेहता अभी परिवार बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे। रवि और अभिनेत्री सरगुन मेहता पिछले आठ सालों से साथ हैं।
Related Stories
रवि ने एक बयान में कहा, "हम दोनों अपने-अपने करियर में बहुत अच्छा कर रहे हैं। और एक बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम अभी परिवार बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे। जब इसके लिए सही समय आएगा, तब यह हो जाएगा।"
रवि जल्द ही गेम शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में मेजबान की भूमिका में नजर आएंगे। यह शो स्टार प्लस पर चार जून से प्रसारित होगा।