1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Rishi Kapoor: ऋषि कपूर पहली ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अमिताभ बच्चन के साथ हिट रही जोड़ी

Happy Birthday Rishi Kapoor: ऋषि कपूर पहली ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अमिताभ बच्चन के साथ हिट रही जोड़ी

 Published : Sep 04, 2021 06:35 am IST,  Updated : Sep 04, 2021 01:48 pm IST

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था।

Rishi Kapoor- India TV Hindi
Rishi Kapoor Birthday Image Source : INSTAGRAM/RISHIKAPOOR_OFFICIAL_FANPAGE

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 04 सितम्बर 1952 को मुंबई में हिंदी सिनेमा के जाने-माने परिवार में हुआ था। ऋषि बॉलीवुड जगत में सबसे लोकप्रिय निर्माता, अभिनेता और निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को लोग आज भी पसंद करते हैं। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई और अजमेर से की। ऋषि कपूर ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। ये उनके पिता की फिल्म थी। हालांकि ऋषि कपूर को एक अभिनेता के रूप में पहचान साल 1973 में आई फिल्म ’बॉबी’से मिली, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आईं थी। ये फिल्म सुपर हिट रही थी और इस फिल्म के साथ ऋषि स्टार बन गए। 

ऋषि कपूर ने कभी भी अपने काम को लेकर शिकायत नहीं की। ऋषि उन अभिनेताओं में से थे, जो चाहते तो सिर्फ हीरो की भूमिका ही निभा सकते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा फिल्मों में हर किरदार के महत्व को समझकर काम किया, चाहे वो हीरो का दोस्त हो या विलेन। अभिनेता  ऋषि कपूर एक बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार थे। अमर अकबर एंथनी, चांदनी, मेरा नाम जोकर, प्रेम रोग, दामिनी, अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 102 नॉट आउट, दो प्रेमी जैसी फिल्मों में उनका सराहनीय अभिनय अभी भी हमारे दिलों दिमाग में है। 

ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू से की थी। इनकी मुलाकात साल 1974 में आई फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। जहां दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। उस वक़्त नीतू ऋषि की लव गुरु बन उनकी गर्लफ्रेंड के लिए टिप दिया करती थीं। हालांकि बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। ऋषि और नीतू ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। आज भी ऋषि कपूर का वो अंदाज़ कायम है।  

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी कुछ बेमिसाल फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे: 

मेरा नाम जोकर

ऋषि कपूर ने यूं तो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की। ऋषि ने हर किरादार को बखूबी निभाया है। चाहे वो एक्टिंग की बात हो या फिर उनकी फिल्मों के सदाबहार गाने। उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर ऐसी ही एक फिल्म है। इसमें ऋषि कपूर ने एक बच्चे की भूमिका निभाई थी, जिसे अपनी टीचर से प्यार हो जाता है। 

बॉबी

हालांकि हीरो के रूप में अभिनेता फिल्म बॉबी में नजर आए। इस फिल्म से उनके पिता राज कपूर ने उन्हें लॉन्च किया था। इसमें अभिनेता के साथ डिंपल कपाड़िया भी थीं और उनकी भी यह पहली फिल्म थी। 

नगीना

श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी को खूब जमती थी। नगीना ऐसी ही फिल्म रही है। यह फिल्म सुपरहिट थी। आज भी इस फिल्म को लोग बेहद पसंद करते हैं।

प्रेम रोग

ऋषि कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक प्रेम रोग भी शामिल है। इस फिल्म को भी राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया था जो 1982 में आई थी। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे।

कपूर एंड संस

2016 में आई इस फिल्म में  ऋषि कपूर ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था।  

कर्ज

ऋषि कपूर की यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में ऋषि डबल रोल में नजर आए थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई।

आपको बता दें अभिनेता ऋषि कपूर को अंतिम अवॉर्ड 2017 में रिलीज हुई फिल्म कपूर एंड संस के लिए मिला था। उनके करियर की आखिरी फिल्म द बॉडी रही। ये फिल्म  दिसंबर 2019 में रिलीज हुई थी। अभिनेता का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन