1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डिस्को डांसर' जैसी मशहूर फिल्मों के सिनेमेटोग्राफर नदीम खान आईसीयू में एडमिट, सीढ़ियों से गिरने के बाद हालत गंभीर

'डिस्को डांसर' जैसी मशहूर फिल्मों के सिनेमेटोग्राफर नदीम खान आईसीयू में एडमिट, सीढ़ियों से गिरने के बाद हालत गंभीर

 Published : May 06, 2020 07:10 pm IST,  Updated : May 06, 2020 08:25 pm IST

नदीम खान ने सिनेमेटोग्राफर के तौर पर 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, उन्होंने डिस्को डांसर, इल्जाम, जुर्म, आवारगी, गुनाह, गैंग जैसी तमाम फिल्मों में सिनेमाटोग्राफी की है।

Renowned cinematographer Nadeem Khan admits in ICU, condition critical after falling down stairs मशह- India TV Hindi
Renowned cinematographer Nadeem Khan admits in ICU, condition critical after falling down stairs मशहूर सिनेमेटोग्राफर नदीम खान आईसीयू में एडमिट, सीढ़ियों से गिरने के बाद हालत गंभीर

मुम्बई : बॉलीवुड के मशहूर सिनेमेटोग्राफर नदीम खान की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। नदीम खान मशहूर दिवंगत लेखक, शायर और गीतकार राही मासूम रजा के बेटे हैं। उन्हें मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नदीम खान सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। नदीम खान 69 वर्ष के हैं

नदीम खान ने सिनेमेटोग्राफर के तौर पर 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, उन्होंने डिस्को डांसर, इल्जाम, जुर्म, आवारगी, गुनाह, गैंग जैसी तमाम फिल्मों में सिनेमाटोग्राफी की है।  नदीम खान ने फिल्मों का निर्देशन भी किया है। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरछी टोपीवाले' का निर्देशन नदीम खान ने किया था इस फिल्म में  चंकी पांडे और मोनिका बेदी मुख्य भूमिकाओं में थे।

नदीम खान दूरदर्शन के मशहूर सीरियल 'चंद्रकांता' में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के तौर पर जुड़े थे। नदीम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म मर्डर ऐट मंकी हिल से की थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन