1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डैम एक्ट्रेस' कहे जाने पर रेणुका शहाणे ने ट्रोलर को लताड़ा

'डैम एक्ट्रेस' कहे जाने पर रेणुका शहाणे ने ट्रोलर को लताड़ा

 Published : Dec 18, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 10:57 pm IST

 'डैम एक्ट्रेस' (लानत वाली अभिनेत्री) कहे जाने पर अपनी त्वरित बुद्धि और हास्य के लिए चर्चित रेणुका साहनी ने एक ट्विटर यूजर को लताड़ लगाई।

रेणुका शहाणे- India TV Hindi
रेणुका शहाणे

मुंबई: 'डैम एक्ट्रेस' (लानत वाली अभिनेत्री) कहे जाने पर अपनी त्वरित बुद्धि और हास्य के लिए चर्चित रेणुका साहनी ने एक ट्विटर यूजर को लताड़ लगाई। एक यूजर ने मंगलवार को कहा, "रेणुका तुम सिर्फ एक डैम एक्ट्रेस हो।" रेणुका ने तुरंत उस यूजर को सुधारते हुए 'डैम' (बांध) और 'डैम' (लानत) में स्पेलिंग का अंतर समझाया।

अभिनेत्री ने कहा, "क्या तुम डैम कहना चाहते थे? क्योंकि डैम (बांध) नदी के प्रवाह को रोकने और बिजली बनाने के काम आता है। तुम मुझे यह वाला डैम (बांध) नहीं कहना चाहते थे, क्यों सही है ना? क्योंकि यदि मैं चाहूं, तो भी यह नहीं बन सकती हूं। ये जीवत नहीं होते हैं। डैम ! अब क्या मैं तुम्हारे वाक्य को सही कर सकती हूं? 'तुम सिर्फ एक डैम एक्ट्रेस' हो यह सही है! और हां मैं हूं डैम गुड एक्ट्रेस।"

वरुण धवन ने कहा है एक बार मामला शांत हो जाए तो मैं CAA पर जरूर बोलूंगा

हाल ही में अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने सभी से नागरिकता संशोधन अधिनियम पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और शांति बनाए रखने की अपील की थी।

टिकटॉक पर 2019 में चला जैकलिन फर्नांडिस और नेहा कक्कड़ का जादू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन