1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने दर्ज कराई शिकायत, मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी

सुशांत सिंह की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने दर्ज कराई शिकायत, मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी

 Published : Jul 19, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 01:37 pm IST

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाने में रेप और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty Image Source : INSTAGRAM/RHEACHAKRABORTY

सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिया ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाने में रेप और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। रिया ने ये शिकायत दो इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर के खिलाफ की है। अभिनेत्री का आरोप है कि ये दोनों न केवल उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दे रहे थे बल्कि अश्लील कमेंट भी कर रहे थे। 

रिया की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 507 ,509 और आईटी एक्ट की धारा 66 कर तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से इन इंस्टाग्राम एकाउंट होल्डर्स की पहचान कर उनपर कार्यवाही करेगी। 

रिया ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। ये स्क्रीनशॉट उसी यूजर का था जिसने उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी थी। रिया चक्रवर्ती ने जिस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था उसमें लिखा है, "मैं ये निश्चित करूंगी कि तुम्हारा रेप और मर्डर हो। सुसाइड करो, वर्ना मैं कुछ लोगों को तुम्हें मारने के लिए भेजूंगी।"

इसके जवाब में रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लिखा था, "मुझे मर्डर करने वाली कहा गया, लेकिन मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी आपको ये अधिकार कैसे दे सकती है कि अगर मैंने सुसाइड नहीं किया तो आप मेरा रेप और मर्डर करवाएंगी? आपको इस बात का अहसास है कि आपने कितनी गंभीर बात कही है? ये सब क्राइम है और कानून के हिसाब से किसी का उत्पीड़न नहीं कर सकते हैं।''रिया ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन और साइबर क्राइम इंडिया को टैग करते हुए उनसे उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने अब शिकायत दर्ज कराई।

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में हैं। सुंशात ने 14 जून को फांसी लगातार अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की जिसमें रिया भी थीं। सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने एक पोस्ट किया जो काफी वायरल हुआ था। 

ये पोस्ट रिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। रिया ने इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा था- "अपने इमोशन्स का सामना करने में अभी भी संघर्ष कर रही हूं। मेरे दिल में अजीब सी नंबनेस है। तुम ही हो जिसने प्यार, उस की शक्ति पर विश्वास कराया है। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल गणितीय समीकरण से जीवन का अर्थ समझा जा सकता है और मैं आपसे वादा करती हूं मैंने आपसे हर दिन सीखा है। मैं कभी भी आपके यहां नहीं होने के संदर्भ में नहीं आऊंगीं। मुझे पता है कि तुम अब बहुत शांतिपूर्ण जगह पर हो। चंद्रमा, सितारों, आकाशगंगाओं सभी ने महान भौतिक विज्ञानी का खुले दिल से स्वागत किया होगा। सहानुभूति और खुशी से भरपूर, आप एक शूटिंग स्टार को जला सकते हो - अब, आप एक हैं। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी और तुम्हारे मेरे पास वापस लाने की इच्छा करुंगी।"

(रिपोर्ट: राजीव सिंह/जेपी सिंह)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन