1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल किया गया शिफ्ट

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल किया गया शिफ्ट

 Published : Sep 09, 2020 10:34 am IST,  Updated : Sep 09, 2020 11:20 am IST

कल रिया चक्रवर्ती की बेल रिजेक्ट हो गई थी, जिसके बाद कल की रात उन्होंने एनसीबी के दफ्तर में बने वूमेन सेल में गुजारी थी।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल किया गया शिफ्ट Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

सुशांत सिंह राजपूत मामले में की जांच में सामने आए ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उनका मेडकिल टेस्ट हुआ और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अब रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल पहुंच चुकी हैं, जहां रिया को 14 दिन गुजारने होंगे। रिया की गिरफ्तारी एनडीसीपी एक्ट के सेक्शन 8सी, 20 बी, 27 ए, 29 और 29 के तहत हुई है। कल रिया चक्रवर्ती की बेल रिजेक्ट हो गई थी, जिसके बाद कल की रात उन्होंने एनसीबी के दफ्तर में बने वूमेन सेल में गुजारी थी।

एनसीबी से पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने माना कि वो ड्रग्स लेती थीं। रिया की बेल रिजेक्ट होने के बाद उनसे कहा गया कि वो सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका लगाए। आज 11 बजे रिया के वकील जमानत की अर्जी सेशंस कोर्ट में लगाएंगे। भायखला जेल पहुंचने के बाद रिया का मेडिकल टेस्ट होगा, इसके बाद उनका प्रोफाइल बनाया जाएगा। उन्हें 10 दिन क्वारंटीन बैरक में रखा जाएगा। 

पहले तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में हिरासत में लेने से इनकार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांग ली, जो मंजूर हो गई।

एनसीबी ने फिल्म उद्योग में ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने के लिए दोपहर 3.30 बजे रिया की सनसनीखेज गिरफ्तारी की। इसके पहले एनसीबी ने तीन दिन तक रिया से कड़ी पूछताछ की थी।

एनसीबी के उप निदेशक एम.ए.जैन ने कहा, रिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी)(दो), 22, 27ए, 28 और 29 के तहत ड्रग्स एंगल में उनकी कथित भूमिका के लिए आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा उसने अब तक एनसीबी को जो भी जानकारी दी, वह उसकी "गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त" थी।

एनसीबी ने 6 पेज के रिमांड आवेदन में रिया को "ड्रग सप्लाई से जुड़े ड्रग सिंडिकेट के एक सक्रिय सदस्य" बताया, जो "सुशांत सिंह राजपूत के साथ ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे का इंतजाम करती थी"। हालांकि इसमें इसका उल्लेख नहीं किया गया कि वह खुद भी ये ड्रग्स लेती थी। मंगलवार की देर रात रिया को मजिस्ट्रेट के सामने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। जिसमें एक मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद रिया के वकीलों ने उसी अदालत में जमानत याचिका लगाई, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।

इससे पहले मंगलवार को ही रिया को बृहन्मुंबई नगर निगम के एलटीएमजी सायन अस्पताल ले जाया गया और फिर अदालत की सुनवाई के लिए वापस एनसीबी कार्यालय आईं।

इस बीच रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा, "तीन केंद्रीय जांच एजेंसियां एक अकेली महिला से पूछताछ कर रहीं हैं क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान व्यक्ति से प्यार करती थी। जिसने अवैध दवाएं और ड्रग लेने के कारण आत्महत्या कर ली।"

गिरफ्तारी से एक दिन पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉ. तरुण कुमार के खिलाफ जाली प्रिस्क्रिप्शन बनाने को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है कि यह शिकायत भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बांद्रा पुलिस में दर्ज कराई गई और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इन्हें सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया।

बता दें कि रिया की गिरफ्तारी उसके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद हुई है, जिन्हें 9 सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

सुशांत सिंह राजपूत केस: तीन वजहें जिनके चलते NCB के सामने टूट गईं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे का बयान आया सामने

रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज ने किया ये ट्वीट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन