1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया से शुरू हुआ ड्रग का जंजाल पहुंचा दीपिका तक, जानिए कौन कौन सी एक्ट्रेस रडार पर

रिया से शुरू हुआ ड्रग का जंजाल पहुंचा दीपिका तक, जानिए कौन कौन सी एक्ट्रेस रडार पर

 Published : Sep 22, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 05:34 pm IST

रिया चक्रवर्ती से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई एक्ट्रेसेसज के नाम ड्रग्स केस में सामने आ चुके हैं।

sara ali khan, deepika padukone, shraddha kapor- India TV Hindi
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM- SARA, SHRADDHA, DEEPIKA

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच नारकोटिक्स डिपार्टमेंट तक पहुंच चुका है। रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती और फिर जया साहा से पूछताछ में कई बड़ी एक्ट्रेसेज का नाम सामने आया है। जिसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर और रकुल प्रीत सिंह के बाद अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकण का नाम भी सामने आ चुका  है।

Related Stories

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से बातचीत में सामने आया कि दीपिका भी ड्रग्स लेती हैं। करिश्मा और दीपिका की एक व्हाट्सअप चैट भी एनसीबी के हाथ लगी है जिसमें दीपिका अपनी मैनेजर करिश्मा से कह रही हैं कि उन्हें वीड नही हैश चाहिए।

ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण का पुराना पोस्ट हुआ वायरल, रणवीर सिंह को कहा था- सुपर ड्रग

सारा अली खान

रिया चक्रवर्ती ने जब सारा अली खान का नाम लिया तो लोग हैरान रह गए। रिया ने बताया कि सारा भी ड्रग्स लिया करती थीं और कई बार ड्रग्स का अरेजमेंट भी कराया है। सारा अली खान के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं।

सुशांत डेथ केस: अभिनेता के घर काम करने वाले ने बताई सारा अली खान से जुड़ी ये सच्चाई

रिया चक्रवर्ती

सबसे पहले इस ड्रग्स केस में  रिया चक्रवर्ती का ही नाम सामने आया। रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में हैं।

श्रद्धा कपूर

ड्रग्स केस में जब श्रद्धा कपूर का नाम आया तो लोग हैरान रह गए, श्रद्धा के फैन्स के लिए ये मानना आसान नहीं रहा कि उनकी पसंदीदा हीरोइन ड्रग्स का सेवन कर रही हैं। श्रद्धा और जया साहा की चैट में भी ड्रग्स का जिक्र है जिसमें श्रद्धा सीबीडी ऑयल और जीनेल की मांग करती हैं।

नम्रता शिरोडकर

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की वाइफ और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आया है। नम्रता, जया साहा से ड्रग्स की मांग करती हैं उनका चैट भी वायरल हो रहा है।

रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आया है। रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में रकुल का नाम लिया है। एनसीबी अब इन एक्ट्रेसेज को समन भेजने की तैयारी कर रही है।

दीया मिर्जा

ड्रग्स केस में लेटेस्ट नाम दीया मिर्जा का आया है, कहा जा रहा है कि दीया अपनी मैनेजर से कई बार ड्रग्स मंगाया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन