1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shocking! रिचा चड्ढा का पीछा कर रहे थे बाइक सवार, जानें फिर क्या हुआ

Shocking! रिचा चड्ढा का पीछा कर रहे थे बाइक सवार, जानें फिर क्या हुआ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2017 08:57 pm IST,  Updated : Dec 03, 2017 08:57 pm IST

गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा भी कुछ ऐसी ही स्थिति में फंस गईं...

रिचा चड्ढा- India TV Hindi
रिचा चड्ढा

मुंबई: फिल्म स्टार्स कई बार अजीबोगरीब स्थिति में फंस जाते हैं। कई बार यह स्थिति फिल्म स्टार्स के खुद के प्रशंसकों की वजह से भी पैदा हो जाती है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा भी कुछ ऐसी ही स्थिति में फंस गईं। रिचा चड्ढा ने रविवार को बाइक से उनका पीछा करने वाले कुछ अति उत्साही प्रशंसकों को फटकार लगाई। रिचा चड्ढा ने इस घटना के बारे में ट्वीट भी किया।

रिचा चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘बांद्रा में कुछ अति उत्साहित प्रशंसकों ने बाइक पर मेरा पीछा किया। आप सड़क पर पैदल चलने वालों और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हो। फोटो खिंचाने के लिए पूछने का यह कोई तरीका नहीं होता। सुधर जाइए।’ मशहूर हस्तियों के ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक अक्सर उनका पीछा करते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। आपको बता दें कि रिचा की फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

पिछले महीने मुंबई पुलिस ने अभिनेता वरुण धवन के नाम चालान जारी किया था क्योंकि उन्होंने एक प्रशंसक के साथ अपनी कार में से सेल्फी ली थी। उन्होंने अपनी कार की खिड़की से निकलर ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही अपनी प्रशंसक के साथ सेल्फी ली थी। वरुण ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और कहा, ‘अगली बार से मैं सुरक्षा को अपने दिमाग में रखूंगा और इस चीज को बढ़ावा नहीं दूंगा।’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन