1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड के 'काले सच' से उठाया पर्दा, बताई अपनी आपबीती

ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड के 'काले सच' से उठाया पर्दा, बताई अपनी आपबीती

 Published : Aug 18, 2021 07:16 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 12:17 pm IST

'मैडम मुख्यमंत्री' की अभिनेत्री ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में के बारे में खुल कर अपनी राय रखी।

Richa Chadha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड के 'काले सच' से उठाया पर्दा, बताई अपनी आपबीती Image Source : INSTAGRAM/RICHACHADHA

बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा, जो अपने बोल्ड और मुखर व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ने हाल ही में बॉलीवुड की 'वास्तविकता' पर अपनी बात रखी है। 'मैडम मुख्यमंत्री' की अभिनेत्री ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में के बारे में खुल कर अपनी राय रखी। 

बिना नाम लिए ऋचा ने अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने अपने उस अनुभव के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वह दिन भी देखें जब वह भोली थीं और लोग उनका फायदा उठाते थे।

उसने लिखा, "'बॉलीवुड का काल्पनिक पता बांद्रा और गोरेगांव के बीच का है। जब यहां के लोग आपके ऐसा काम करवाते हैं तो आपके स्वास्थ्य और आपके करियर के लिए हानिकारक होता है। वे आपको बताएंगे कि वह आपके लिए कितना अच्छा है और आप उनपर विश्वास रखें। जब मैं भोली थी तो मैं उन पर विश्वास कर लेती थी।" 

ऋचा ने इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के प्रति अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए अपने बयान में कुछ बाते गिनाई हैं।

अपने नोट में उन्होंने जोड़ा, "कुछ प्रेस वाले इस बारे में लंबी चौड़ी बातें लिखते हैं कि कैसे भाई-भतीजावाद फिल्म उद्योग को बर्बात कर देता है, जबकि बॉलीवुड का हर बड़ा नाम पुराने ढर्रे का पालन करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने इन लेखों को खारिज कर देता है।"

Richa Chadha
Image Source : INSTAGRAM/RICHA CHADHA ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड के 'काले सच' से उठाया पर्दा, बताई अपनी आपबीती

ऋचा ने अपने पोस्ट का अंत एक बयान के साथ किया, जिसे एक चेतावनी के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा, "अगर इसे ओटीटी, वीआर और भविष्य में हर चीज के हमले से बचना है, तो तेजी से सुधार करना चाहिए।" 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, मार्च 2021 में ऋचा और उनके बॉयफ्रेंड अली फज़ल ने अपने प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन स्टूडियो के लॉन्च की घोषणा की। निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स', सुचि तलाती की तरफ से डायरेक्ट की जाने वाली है। एक्टिंग फ्रंट पर, ऋचा और अली एक बार फिर 'फुकरे 3' में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन