1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने कहा देश में आपातकाल घोषित किया जाए, लोगों ने किया ट्रोल

ऋषि कपूर ने कहा देश में आपातकाल घोषित किया जाए, लोगों ने किया ट्रोल

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 06:26 am IST,  Updated : Mar 28, 2020 06:26 am IST

देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है।

rishi kapoor troll- India TV Hindi
ऋषि कपूर को लोगों ने कर दिया ट्रोल

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा है कि कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार को आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ऋषि की बात अच्छी नहीं लगी।

 
कपूर ने ट्विटर पर कहा, "हमारे प्रिय भारतवासियों। हमें हरहाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, देश में क्या कुछ हो रहा है। यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। यही हम सभी के हित में है।"

लेकिन ऋषि की इन बातों से सहमति जताने के बदले अधिकांश यूजर्स ने उनके विचारों के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने पूछा, "यह समस्या आपातकाल से कैसे सुधरेगी, जबकि लॉकडॉउन से नहीं सुधरेगी?"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर यह इतना आसान नहीं है। हमारे पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं कि आखिर वे कैसे जिंदा रहेंगे।"

एक यूजर ने लिखा, "आपको धन्यवाद, क्या मुंबई के लोग ऋषि कपूर के घर के चारों ओर 70 मीटर ऊंची दीवार बना सकते हैं, ताकि वह आपातकाल का अनुभव करें और खुश रहें।"

ऋषि ने हाल ही में नेटिजन को चेतावनी दी थी कि वे उनकी जीवनशैली का मजाक न बनाएं, लेकिन यूजर्स ने उनके कथित मदिरा सेवन के बारे में फिर से टिप्पणी की।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन