1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहम्मद रफी को पुण्यतिथि पर ऋषि कपूर ने किया याद, दिया ऐसा संदेश

मोहम्मद रफी को पुण्यतिथि पर ऋषि कपूर ने किया याद, दिया ऐसा संदेश

 Published : Jul 31, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 03:04 pm IST

मोहम्मद रफी 31 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज बेशक वह हमारे बीच में नहीं है, लेकिन अपनी आवाज के जरिए वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंद रहेंगे। उनकी 37वीं पुण्यतिथि के मौके पर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर...

rafi- India TV Hindi
rafi

मुंबई: मशहूर दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी 31 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज बेशक वह हमारे बीच में नहीं है, लेकिन अपनी आवाज के जरिए वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंद रहेंगे। उनकी 37वीं पुण्यतिथि के मौके पर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने सोमवार को उन्हें याद किया है। ऋषि ने सोमवार सुबह रफी का कई फिल्मों में उनकी आवाज बनने के लिए आभार जताया। उन्होंने एक शादी समारोह में मोहम्मद रफी के साथ ली गई एक तस्वीर भी शेयर की।

ऋषि ने तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "महान रफी साहब को याद कर रहा हूं। मेरी आवाज बनने के लिए आपका धन्यवाद..आज ही के दिन 37 साल पहले आपको खो दिया। शांति आपके साथ रहे।" रफी ने ऋषि के लिए 'दर्द-ए-दिल' ('कर्ज') और 'शिरडी वाले साईबाबा' ('अमर अकबर एंथनी') जैसे गीत गाए हैं।

रफी का 1980 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 'चौदहवीं का चांद', 'क्या हुआ तेरा वादा', और 'मैंने पूछा चांद से' जैसे गानों को गाने के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने ट्वीट किय, "मुझे दर्द-ए-दिल का पता ना था, मुझे आप किसलिए मिल गए..अमर रहे मोहम्मद रफी साहब।" (फैंस पर चढ़ा शाहरुख-अनुष्का की ‘जब हैरी मेट सेजल’ का खुमार, शुरु हुई एडवांस बुकिंग)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन