1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका गांधी के राजनीति में शामिल होने पर सामने आया अभिनेता रितेश देशमुख का बयान

प्रियंका गांधी के राजनीति में शामिल होने पर सामने आया अभिनेता रितेश देशमुख का बयान

 Published : Jan 24, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 02:39 pm IST

रितेश ने गुरुवार को प्रियंका के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि उनकी मां प्रियंका की नई भूमिका की खबर सुनकर बहुत रोमांचित हैं। 

प्रियंका गांधी-रितेश...- India TV Hindi
प्रियंका गांधी-रितेश देशमुख

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। रितेश महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश ने गुरुवार को प्रियंका के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि उनकी मां प्रियंका की नई भूमिका की खबर सुनकर बहुत रोमांचित हैं।

अभिनेता ने लिखा, "कुछ साल पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था, मैं हमेशा उन्हें उनकी शिष्टता व सौहार्द के लिए याद रखूंगा। महासचिव के रूप में नियुक्ति पर प्रियंका गांधी को बहुत बहुत बधाई। इस खबर को लेकर देशभर में लोग उत्साहित हैं और उनमें से एक मेरी मां भी हैं। शुभकामनाएं।"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के रूप में नामित किया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करे।

Also Read:

शादी के बंधन में बंधे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, पहली फोटो आई सामने

अभिनेता मनोज कुमार ने देखी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका'

'ठाकरे' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन