1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिहार के पूर्णिया में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा गया सड़क और चौक का नाम, देखिए वायरल वीडियो

बिहार के पूर्णिया में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा गया सड़क और चौक का नाम, देखिए वायरल वीडियो

 Published : Jul 11, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 03:51 pm IST

बिहार के फैन्स ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। सुशांत के होमटाउन पूर्णिया में चौक और सड़क का नाम बदलकर एक्टर के नाम पर रख दिया गया है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस जांच में लगी हुई है। इस बीच सुशांत के होमटाउन पूर्णिया में उनके नाम पर एक चौक और सड़क का अनावरण किया गया है। पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया है। पूर्णिया की मेयर सविता देवी ने सड़क और चौक के नाम का उद्घाटन किया।  सोशल मीडिया पर इस अनावरण की वीडियो वायरल हो रही हैं।

 मेयर सविता देवी ने कहा- सुशांत एक महान कलाकार थे, और सड़क का नाम बदलना उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। मधुबनी से माता चौक रोड को अब सुशांत सिंह राजपूत पथ कहा जाएगा। और फोर्ड कंपनी चौक को सुशांत सिंह राजपूत चौक कहा जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शेखर कपूर ने मुंबई पुलिस को ई-मेल से भेजा बयान

सोशल मीडिया पर इस अनावरण का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग यहां इकट्ठा हुए हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ शूटिंग के पहले दिन को संजना सांघी ने किया याद

उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के तमाम क्षेत्रों में सुशांत सिंह की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग लगातार हो रही है। कई सामाजिक संगठन भी सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं। मुंबई पुलिस इस केस में अभी तक लगभग 33 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। अभी भी पूछताछ जारी है। 

Watch: 'दिल बेचारा' टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो, रिहर्सल करते सुशांत को फराह खान ने किया याद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन