1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की बहन अर्पिता के घर चोरी, सोना और नकदी गायब

सलमान की बहन अर्पिता के घर चोरी, सोना और नकदी गायब

 Published : Aug 23, 2016 10:57 am IST,  Updated : Aug 23, 2016 10:57 am IST

सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान के घर में चोरी हो गई है। उनके घर से काफी सोना और नकदी गायब भी है। यह मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस ने अर्पिता के घर की नौकरानी को हिरासत में ले लिया है।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान के घर में चोरी हो गई है। उनके घर से काफी सोना और नकदी गायब भी है। यह मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस ने अर्पिता के घर की नौकरानी को हिरासत में ले लिया है। अर्पिता का घर बांद्रा वेस्ट में शेर्ली राजन रोड स्थित प्लश पेसिफिक हाइट्स में है। इस घटना के बारे में घरवालों को उस समय पता चला जब उनकी नौकरानी अफसा खान ने रविवार से काम पर आना बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक कहा जा रहा है कि अफसा, अर्पिता के घर में उन्हीं के साथ रहती थी और घर का सारा काम किया करती थी।

इसे भी पढ़े:-

अर्पिता के घर से करीब 3.25 लाख रुपए का सोना और नकदी गायब है। साथ ही उनके डिजाइनर कपड़े भी चोरी कर लिए गए हैं।

पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस से मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। उन्होंने ड्राइवर और पड़ोस के फ्लैट्स के नौकरों से भी पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आरोपी को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया। अरिपता की नौकरानी अफसा पिछले करीब डेढ़ साल के उनके घर काम कर रही थी। लेकिन पुलिस स्टेशन में उसका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया था।

गौरतलब है कि अर्पिता की शादी नवंबर 2014 में आयुष शर्मा के साथ हुई थी। सलमान ने अपी लाडली बहन की शादी खूब धूमधाम से करवाई थी। इसी साल मार्च में अर्पिता ने एक बेटे को भी जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने आहिल रखा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन