1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने साइन की रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म, पढ़ें डिटेल्स

सलमान खान ने साइन की रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म, पढ़ें डिटेल्स

 Published : Jan 28, 2019 05:49 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 05:57 pm IST

सलमान इस साल के अंत में रोहित के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। रोहित शेट्टी और साजिद नाडियावाला, सलमान के साथ फिल्म बनाने को लेकर कई बार मीटिंग कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी और सलमान खान- India TV Hindi
रोहित शेट्टी और सलमान खान

Salman Khan and Rohit Shetty: बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानि सलमान खान हमेशा ही अपनी एक्टिंग और अंदाज़ से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते नज़र आते हैं। उनके फैन्स भी उनके अंदाज़ को बेहद पसंद करते हैं। साल 2018 से वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘भारत’ इसी साल 5 जून को रिलीज़ होने वाली है।

खबरों के मुताबिक, सलमान खान कुछ समय बाद रोहित शेट्टी के साथ काम करते नज़र आएंगे। साल 2010 में सलमान फिल्म ‘दबंग’ में लीड रोल में नज़र आए थे। जिसमें उन्होंने एक पुलिस वाले का रोल निभाया था। उनके इस किरदार को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दबंग 2’ भी काफी फेमस रहा था। अब सलमान इस साल के अंत में रोहित के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। रोहित शेट्टी और साजिद नाडियावाला, सलमान के साथ फिल्म बनाने को लेकर कई बार मीटिंग कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी की बात करें तो उनकी फिल्म ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म में रणवीर पहली बार पुलिस के किरदार में नज़र आए। इसके अलावा रोहित शेट्टी ने साल 2011 में अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ भी बनाई थी, जिसमें अजय देवगन एक निडर पुलिसवाले के किरदार में नज़र आए थे। अब रोहित बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय और रोहित की जोड़ी पहली बार एक साथ नज़र आने वाली है।

वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। सलमान के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, नोरी फतेही जैसे कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं। सलमान के फैन्स को भी उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। जिसके बाद सलमान अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे।

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Manikarnika Collection: कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' की कमाई 40 करोड़ के पार

कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

मोटी होने के कारण लगता था कि मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकती: सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन