1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी ने देसी पुलिस के बाद मिलाया विदेशी पुलिस से हाथ, अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

रोहित शेट्टी ने देसी पुलिस के बाद मिलाया विदेशी पुलिस से हाथ, अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

 Published : Jan 24, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 06:35 pm IST

रोहित शेट्टी भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के साथ जुड़ गए हैं। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस जैसे स्टार्स के साथ बनीं ये फिल्म हॉलीवुड फ्रेंचाइची की तीसरी फिल्म है। इ

bad boy with rohit shetty- India TV Hindi
bad boy with rohit shetty

कॉप फिल्में बनाने के लिए बादशाह कहे जाने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने हाल में ही अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' का धमाकेदार वीडियो शेयर किया था। जिसमें रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार नजर आए थे। लेकिन अब देश ही नहीं रोहित शेट्टी का विदेशों में भी बोलाबाला हो गया है। जी हां रोहित भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के साथ जुड़ गए हैं। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस जैसे स्टार्स के साथ बनीं ये फिल्म हॉलीवुड फ्रेंचाइची की तीसरी फिल्म है। इससे संबंधी अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रोहित अपनी विदेशी पुलिस से दर्शको को मिलवा रहे हैं। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें रोहित शेट्टी कार से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक तेज रफ्तार कार स्टंट्स करती हुई दिखाई देती हैं।जैसे ही गाड़ी रुकती है वैसे ही उसमें से फिल्मकार रोहित शेट्टी बाहर निकलते हैं। रोहित कहते हैं, 'मेरी देसी पुलिस से तो आप मिल चुके होंगे। अब वक्त है हमारी विदेशी पुलिस से मिलने का।' इसके बाद विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की दमदार एंट्री होती है। रोहित आगे कहते हैं, 'जबरदस्त एक्शन के साथ, आ रही है पुलिस। 'बैड बॉयज फॉर लाइफ', आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

अमिताभ बच्चन ने जया संग किया कटरीना कैफ का कन्यादान! एड शूट की तस्वीरें करेंगी हैरान

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी पुलिस की फिल्मों को लाकर दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। सूर्यवंशी से पहले रोहित शेट्टी सिंबा और सिंघम जैसी दमदार फिल्में ला चुके हैं। जिसमें रणवीर सिंह, अजय देवगन को पुलिस की वर्दी पहनाने के बाद अक्षय कुमार को भी पुलिस की वर्दी पहना दी है। 

Panga movie review: माँ को भी होता है सपने देखने का हक़, ‘पंगा’लेने की कोई उम्र नहीं होती

हाल में ही सूर्यवंशी फिल्म का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक खास सीन में अजट देवनग, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन