1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Roohi Trailer Out: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का ट्रेलर आया, गुदगुदी के साथ खड़े होंगे रोंगटे

Roohi Trailer Out: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का ट्रेलर आया, गुदगुदी के साथ खड़े होंगे रोंगटे

 Published : Feb 16, 2021 12:06 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 01:14 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म रूही का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Roohi Trailer Out: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज- India TV Hindi
Roohi Trailer Out: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज Image Source : YOUTUBE/ JIOSTUDIOS

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म रूही का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

फिल्म के ट्रेलर की बात करे राजकुमार राव एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने को तैयार है। वहीं वरुण शर्मा भी अपने किरदार से लोगों को हसंने से मजबूर कर रहे हैं। वहीं जाह्नवी चुडैल के रोल में नजर आ रही हैं। वह एक सिंपल लड़की का किरदार निभा रही हैं। जिसके अंदर एक चुडैल का वास होता है। 

अभिनेता राजकुमार राव ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर किया। उन्होंने पोस्टर को कैप्शन देते हुए लिखा, "दुल्हन की तरह सजेगा थिएटर, मगर दूल्हा ले जाएगी रूही। इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।"

फिर बदला 'रूही अफ्जाना' का नाम, इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

अभिनेत्री जान्हवी ने पोस्टर शेयर किया और लिखा, "इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।"

इस फिल्म में अभिनेता वरुण शर्मा भी हैं, उन्होंने भी लिखा, "साल की सबसे भूतिया वेडिंग के लिए थिएटर भी हैं रेडी। मैजक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।"

बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की इस फिल्म का नाम पहले रूही अफ्जाना रखा गया। फिर इसे बदलकर 'रूह आफ्जा' (Rooh Afza) किया गया, लेकिन बाद इसे दोबारा बदलकर 'रूही आफ्जा' (Roohi Afza) कर दिया गया।  

फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। इस मूवी में वरुण शर्मा भी हैं, जो अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन