1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Video:आज से शुरू होगा 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स', वीडियो हुआ लीक

#Video:आज से शुरू होगा 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स', वीडियो हुआ लीक

 Published : Feb 25, 2017 11:31 am IST,  Updated : Mar 09, 2017 11:32 am IST

बच्चों के लिए टेलीविजन रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स' का छठा सीजन आज से जीटीवी पर शुरू हो रहा है। शो के लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर शो की एक क्लिप लीक हो गई है।

SA RE GA MA PA 2- India TV Hindi
SA RE GA MA PA 2

मुंबई: बच्चों के लिए टेलीविजन रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स' का छठा सीजन आज से जीटीवी पर शुरू हो रहा है। पांचवे सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद शो के मेकर्स ने दिसंबर में सीजन 6 की घोषणा कर दी थी। इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों का ऑडिशन लिया गया है।

शो के लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर शो की एक क्लिप लीक हो गई है। जिसमें जयस नाम का एक छोटा बच्चा ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म का गाना ‘चन्ना मेरेया...’ बहुत ही मनमोहक अंदाज में गाता दिखाई दे रहा है...

आप भी देखिए ये वीडियो

'लड़की कर गई चुल', 'काला चश्मा', 'सनी-सनी' जैसे गाने गाने वाली नेहा कक्कड़ इस शो की जज होंगी। गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया भी शो को जज करेंगे। गायक जावेद अली भी जज की टीम का हिस्सा होंगे।

SA RE GA MA PA
SA RE GA MA PA

'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स' आज से हर शनिवार और रविवार जीटीवी पर प्रसारित होगा। इस शो का मुकाबला स्टार प्लस पर आज से शुरू हो रहे शो ‘कोई लौट के आया है’ से होगा।

इसे भी पढ़ें:

आज से ऑनएयर होगा सुरभि ज्योति का नया सीरियल

यहां देखिए शो का प्रोमो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन