1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सचिन तेंदुलकर और वरुण धवन ने उठाया बल्ला, अभिषेक बच्चन ने कराई बॉलिंग, महबूब स्टूडियो में यूं खेला गया क्रिकेट

Video: सचिन तेंदुलकर और वरुण धवन ने उठाया बल्ला, अभिषेक बच्चन ने कराई बॉलिंग, महबूब स्टूडियो में यूं खेला गया क्रिकेट

 Published : Aug 29, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 07:35 pm IST

सचिन तेंदुलकर ने वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ क्रिकेट खेला और इस दौरान तीनों ने जमकर मस्ती भी की।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : VIRAL BHAYANI

मुंबई: दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक बार फिर बल्ला उठाया और जमकर क्रिकेट खेला, लेकिन ये क्रिकेट मैच इसलिए काफी खास है, क्योंकि बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन (Varun Dhawan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी उनके साथ खूब चौके-छक्के जड़े।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर चौके-छक्के लगाते दिखाई दे रहे हैं और अभिषेक बच्चन उन्हें बॉलिंग करा रहे हैं। वरुण धवन भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूके और उन्होंने भी जमकर क्रिकेट खेला।

सचिन, अभिषेक और वरुण को महबूब स्टूडियो के बाहर मैच खेलते देखा गया। सचिन को लंबे समय बाद खेलता देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस वीडियो पर ढेर सारे प्यार भरे कमेंट्स आ रहे हैं। 

देखें ये Viral Video:

हालांकि, तीनों हस्तियां महबूब स्टूडियो में किस काम के सिलसिले में आए थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे किसी विज्ञापन की शूटिंग हो रही है।

Also Read:

Prassthanam Trailer: राजनीति के दांव-पेच में फंसा संजय दत्त का परिवार, दमदार डायलॉग्स से भरपूर है ट्रेलर

नेहा कक्कड़ ने बाथटब में कराया फोटोशूट, यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन